कॉलेस्ट्राल नहीं बढ़ेगा कीवी खाते रहिए
- Advertisement -
वास्तव में कीवी भारतीय फल नहीं है। हालांकि बाजार में यह बहुतायत से बिकता है पर मंहगा होने और अपने रंग रूप से बेहद अपरिचित होने के कारण आम जनमानस इसे कम ही खरीदता है। एक तो इसका रंग चीकू से मिलता-जुलता है दूसरे इसका गूदा पारदर्शी हरे रंग का होता है। हां, कीवी के कितने गुण हैं इसके बारे में अभी तक लोग ज्यादा नहीं जानते। कीवी बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है, लेकिन इससे होने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे। भूरे रंग के छिलके वाला कीवी पकने पर भीतर से मुलायम, हरे रंग का होता है इसके भीतर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं।
- विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई तरह के इंफेक्शन से आपको सुरक्षित रखने में सहायक हैं।
- कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से यह फायदेमंद है।
- कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा यह शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
- कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
- अगर कोई व्यक्ति लगातार 25 दिनों तक रोज दो या तीन कीवी फल खाता है तो उसके शरीर में वसा जमा होने तथा खून का थक्का जमने की संभावना काफी कम हो जाती है। इस फल के कारण खून में पाए जाने वाली वह वसा जो नुक्सानदेह कॉलेस्ट्राल का अंश होती है, लगभग 15 प्रतिशत कम हो जाती है।
- Advertisement -
You must log in to post a comment.