-
Advertisement
WPL ऑक्शन 2024: आज 165 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, 61 विदेशी खिलाड़ी
Last Updated on December 9, 2023 by Soumitra Roy
खेल डेस्क/ नई दिल्ली। महिला आईपीएल यानी वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी शनिवार को हो रही है। कुल 165 खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) में फ्रेंचाइजी (Franchise) अपनी टीम के लिए बोली लगाएंगे। कुल 30 स्थानों (नौ विदेशी खिलाड़ियों) के लिए होने वाली डब्ल्यूपीएल के ‘मिनी ऑक्शन’ में 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी होंगी। महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन में 104 भारतीय तो 61 विदेशी खिलाड़ी (Foreign Players) होंगे। WPL ऑक्शन 2024 में 56 ‘कैप्ड’ और 109 ‘अनकैप्ड’ (जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी होंगी।
किसे कितने प्लेयर्स की जरूरत
दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़ रुपये की राशि है और वह अधिकतम तीन खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है, जिसमें से एक विदेशी हो। यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) के पास चार करोड़ रुपये हैं, जिसे पांच स्थान भरने हैं। इनमें से एक विदेशी खिलाड़ी का है। चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को भी पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है। इनमें एक विदेशी खिलाड़ी होंगी। मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की राशि है और उसकी ‘कोर टीम’ बरकरार है।
यह भी पढ़े: ICC ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को दी ‘औसत रेटिंग’, फाइनल वहीं हुआ
दो खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये के हाईएस्ट ‘रिजर्व प्राइस’ (Reserve Price) में रखा गया है, जिसमें से एक डियांड्रा हैं और दूसरी आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर किम गार्थ। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वारेहैम शुरुआती चरण में खेली थीं, जिनका ‘बेस प्राइस’ 40 लाख रुपये है। साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल और इंग्लैंड की विकेटकीपर बैटर एमी जोंस का भी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। भारत की अनुभवी क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, सुषमा वर्मा, एकता बिष्ट, गौहर सुल्ताना और मोना मेशराम का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।