-
Advertisement
टॉयलेट की वजह से बीच रास्ते से ही दो घंटे में वापस लौटा विमान
Last Updated on April 19, 2023 by sintu kumar
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस (Austrian Airlines) के एक विमान को वियना से न्यूयॉर्क (Vienna to New York) की उड़ान के बीच दो घंटे में ही वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोमवार को बोइंग 777 (Boeing 777 Flight) की वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे और उनकी यात्रा आठ घंटे में पूरी होने वाली थी, लेकिन विमान को दो घंटे बाद ही वापस लौटना पड़ा। इसके पीछे कारण बताया गया है कि विमान में मौजूद आठ (Eight Toilets) में से पांच शौचालय ठीक से काम नहीं कर रहे थे।
शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका
एयरलाइन की तरफ से बताया गया है कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद क्रू मेंबर्स (Crew Members) ने वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा की उनकी जानकारी में ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले नहीं आई थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान को ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है। प्रभावित यात्रियों (Affected Passengers) को अन्य उड़ानों पर फिर से बुक किया गया।
यह भी पढ़े:एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वापस दिल्ली लौटा विमान