-
Advertisement
Viral Video: मुंह में नोट दबाए दुल्हन ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी लगेंगे नाचने
Last Updated on February 25, 2022 by sintu kumar
भारतीय शादियों (Indian Marriage) में बाराती खूब धमाल मचाते हैं। डीजे पर डांस के अलग स्टेज से हर किसी को अपनी ओर ध्यान खिंचने की कोशिश करते हैं। आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंह में नोट दबाए जमकर डांस (Dance) कर रही है। दुल्हन को डांस करता देख आप भी झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- देश का सबसे अनोखा गांव, सांप के साथ खेलते हैं बच्चे
दुल्हन पर लोगों ने जमकर बरसाए नोट
वीडियो में देखा जा सकता है कि लहंगे में सज-धजकर एक्साइटेड दुल्हन (Bride) शादी से पहले एनर्जी के साथ भांगड़ा कर रही है। जैसे.जैसे ढोल की आवाज तेजी से बजना शुरू हुआ, वैसे-वैसे दुल्हन को तेजी से भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बारात (Marriage Procession) में शामिल होने के लिए आई है और वह जमकर एन्जॉय कर रही है। हालांकि, दुल्हन ऐसा तब किया, जब वह वेडिंग वेन्यू पर पहुंची। दुल्हन की खुशी देखी जा सकती है। वहां मौजूद कुछ लोग दुल्हन के ऊपर खुशी से नोट भी उड़ा रहे हैं। इंटरनेट (Internet) पर यह वीडियो जमकर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर दुल्हन का डांस हो रहा वायरल
आयुषी के नाम से पहचानी जाने वाली दुल्हन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैप्शन के साथ वीडियो अपलोड किया। कैप्शन में उसने लिखा था कि मैं हमेशा अपनी खुद की बारात निकालना चाहती थी। दुल्हन ने पोस्ट स्टेटमेंट में लिखा, यह किसी शर्मीली दुल्हन के लिए नहीं है। इंस्टाग्राम पर ipglitz नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और 168000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन दिल और फायर के इमोजी से भरा हुआ है, जिसमें लोग दुल्हन के मजेदार डांस को पसंद कर रहे हैं।