-
Advertisement
ये है राजा का घर
Last Updated on January 8, 2020 by Deepak
वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे चुके है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में वह इस्पात मंत्री भी रहे हैं। शिमला में हॉली लॉज के नाम से उनका निजी आवास है,वहीं पर वह रहते हैं। वह सीएम रहते हुए भी सरकारी आवास में ना रहकर अपने निजी आवास में ही रहा करते थे।
रिज से ठीक उपर की तरफ जाखू की चढाई पर उनका हॉली लॉज आता है। ये दशकों से हिमाचल की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। वीरभद्र सिंह वर्तमान में भी अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं,तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।
आज जब शिमला बर्फबारी के बीच पूरी तरह से ढक गया तो उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने हॉली लॉज की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। वास्तव में बर्फ के बीच आनंदित करने वाले दिख रहे हैं ये फोटो।