-
Advertisement
आपसी विवाद में चली गोली, हमलावर की तलाश में जुटी शिमला पुलिस
Last Updated on December 19, 2023 by Soumitra Roy
लेखराज धरटा, शिमला। शिमला जिला के ननखड़ी में एक व्यक्ति ने सोमवार रात आपसी विवाद (Mutual Dispute) में दूसरे व्यक्ति पर गोली चला (Fire) दी। पुलिस ने मोहित कुमार की शिकायत पर IPC की धारा 307 और धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट (Arms Act) में मामला दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस को शिकायत में मोहित कुमार (23 साल) ने बताया कि वह सोमवार रात 10.30 बजे अपने सेब के बगीचे से प्रूनिंग करके घर लौट रहा था। इसी बीच बनौला गांव के हरपाल ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, जो कि उसके बगल से गुजर गई। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने से पहले दोनों में किसी बात को लेकर बहस (Argument) हुई। हमलावरों की संख्या 3 से ज्यादा बताई जा रही है। कुछ ही देर में बहस झगड़े में तब्दील हो गई और हरपाल ने गोली चला दी। इनका आपस में लेन-देन बताया जा रहा है। रात में गोली की आवाज से गांव के लोग दहशत में आ गए।
आरोपी की धरपकड़ को भेजी टीम
SHO ननखड़ी सोहन लाल शर्मा ने बताया कि बीती रात गोली चलाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ को टीम भेजी गई है।