-
Advertisement
Gold Medal | Naga Santosh Anusha | Training Camp |
Last Updated on February 8, 2023 by sintu kumar
मंडी जिला के अंतर्गत हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में संपन्न हुए 18 माह के रेंजर के छठे प्रशिक्षण शिविर में नागा संतोष अनुषा ने संपूर्ण गतिविधियों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। पुरुष वर्ग में विसांगरी श्रीकांत और महिला वर्ग में सोनल वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। बुधवार को वन रेंजर के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजेश जे इक्का ने विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में देश के पांच राज्यों के 41 रेंजर ने भाग लिया। इसमें केरल से 19, उत्तरप्रदेश के 14, आंध्र प्रदेश से 6,तमिलनाडु से एक और छत्तीसगढ़ से 1 रेंजर शामिल रहा। इनमें 32 पुरुष और 9 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में ओवर आल में नागा संतोष नेपहला, सोनल वर्मा दूसरे और नधा टीपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में विसांगरी श्रीकांत, आशुतोष व भूपेंद्र तथा महिला वर्ग में नधा टीपी, सोनल वर्मा और प्रियंका पटेल पहले तीन स्थानों पर रहे। मुख्य अतिथि ने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा के साथ वनों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन राजिक प्रशिक्षण केंद्र को अकादमी का दर्जा मिलने से देश में इसका मान बढ़ा है। अकादमी को और ऊपर पर ले जाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।