-
Advertisement
हिमाचल: कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने, जिला अध्यक्ष के खिलाफ हुए कार्यकर्ता
Last Updated on August 24, 2021 by Sintu Kumar
बिलासपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान (Anjana Dhiman) के खिलाफ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं (Congress Leader) ने मनमानी का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने को लेकर ना ही सलाह ली गई, ना ही इस बाबत सभी को जानकारी दी गई। जिस कारण वे अंजना धीमान की मुखालफत कर रहे हैं। बिलासपुर कांग्रेस (Bilaspur Congress) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश आलाकमान से अंजना धीमान को हटाने की मांग की है। साथ ही जिला कांग्रेस की कमान सशक्त और मजबूत नेता को सौंपने को लेकर आवाज बुलंद की है।
यह भी पढ़ें: 3 बजे संपन्न हुई अनुराग की जनआशीर्वाद यात्रा, लठियानी से मैहतपुर पहुंचने में लगे साढ़े 7 घंटे
पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर पूर्व विधायक औैर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष तिलकराज शर्मा व जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने संयुक्त तौर पर कहा कि अंजना धीमान ने बिना किसी मीटिंग के कार्यकारिणी को भंग कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले ढ़ाई साल में जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी तीन बार भंग हो चुकी है। जिसके चलते पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में बीजेपी की जनविरोधी नितियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी में बिना चर्चा में कार्यकारिणी भंग कर दी गई।
तिलकराज शर्मा ने कहा कि एक ओर जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से 147 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी गत वर्ष बनाई गई। जिसकी अभी तक मात्र एक बैठक हुई है। वहीं, इसके अलावा कई पदाधिकारियों को बैठक की सूचना भी नहीं मिल पाई। यहां तक की जिला कांग्रेस अध्यक्षा की ओर से अभी तक एक भी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट के सभी अहम फैसलेः यहां पढ़े एक नजर में
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group