-
Advertisement
Paper Leak Case | Special Court | Accused |
Last Updated on September 3, 2023 by sintu kumar
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में आरोपी उमा आजाद और नितिन आजाद के आज स्पेशल कोर्ट में लिखावट के सैंपल लिए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों को पेश किया और वहां जज के सामने यह सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के इस मामले को बेहद महत्वपूर्ण पेपर लीक मामलों में माना जा रहा है। आरोपी उमा आजाद और नितिन को ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। सोमवार को कोर्ट में इन्हें फिर से पेश किया जाना है।