-
Advertisement
युकां के दो पदाधिकारियों को Show Cause Notice जारी, क्या है पूरा मामला-जानिए
Last Updated on June 29, 2020 by Deepak
शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) के राष्ट्रीय सचिव निगम भंडारी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हिमाचल युवा कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है। दोनों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। इनके द्वारा दिया गया जवाब अगर संतोषजनक नहीं पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों पदाधिकारियों में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव कुलवंत नेगी और सोशल मीडिया (Social Media) प्रभारी जिला किन्नौर केसर नेगी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Diesel के दाम हुए Petrol से अधिक, सड़कों पर उतरी Himachal Congress
प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशासन निशांत ठाकुर ने बताया कि इन दोनों पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निगम भंडारी नेगी के खिलाफ पार्टी के विरूद्व कार्य करने के आरोप लगाएं हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी ये बताएं कि निगम भंडारी ने संगठन के विरूद्व व अन्य ऐसी कौन सी पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं, जिसको लेकर आपने आरोप लगाए हैं। दोनों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण (Explanation) प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन शिमला में तथ्यों सहित प्रस्तुत करना होगा। जवाब अगर संतोषजनक नहीं पाया गया तो इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।