-
Advertisement
Sirmaur में अब लोगों को घरद्वार मिलेगा सामान, प्रशासन ने जारी किए दुकानदारों के Number
Last Updated on March 29, 2020 by Deepak
नाहन। जिला सिरमौर (Sirmaur) प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कर्फ्यू के बीच डोर-टू-डोर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की व्यवस्था बना ली है। प्रशासन ने इस बाबत संबंधित दुकानदारों के नंबरों की सूची भी जारी की है। अब लोग संबंधित नंबरों पर संपर्क कर अपनी आवश्यक जरूरत का सामान घर बैठे ही मंगवा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय नाहन सहित पांवटा साहिब व राजगढ़ के लोगों की सुविधा हेतू संबंधित इलाकों के दुकानदारों के नंबर जारी किए हैं। जबकि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों द्वारा रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई हो रही है।
यह भी पढ़ें: समाज के दुश्मनः क्वारंटाइन के आदेशों के बावजूद स्कूटी पर रहा था घूम, FIR
प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न आएं। डीसी सिरमौर डा. आरके परूथी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिरमौर के शहरी क्षेत्रों नाहन, पांवटा साहिब व राजगढ़ में डोर-टू-डोर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई शुरू कर दी गई है। संबंधित जगहों पर दुकानदारों के नंबर जारी किए गए हैं, जिनसे संपर्क व व्हाट्सअप के माध्यम से लोग अपना राशन मंगवा सकते हैं। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय राशन घरों तक पहुंचाएंगे और लोगों को बाजार आने की आवश्यकता नहीं है।