-
Advertisement
तीन साल पहले किया था अंतरजातीय विवाह, अब युवक के साथ भागी महिला
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
धर्मशाला। परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर लड़की ने तीन साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह (Love Marriage) कर लिया। आज उसी पति को घर में छोड़ कर वह एक युवक के साथ भाग गई। मामला धर्मशाला (Dharamshala) के साथ लगते पुलिस चौकी योल (Yol) के तहत सामने आया है। अब प्रेम विवाह करने वाला पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। महिला के पति ने नगरोटा बगवां के एक युवक पर उसकी पत्नी को भगाने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab ने हिमाचल को चीनी आपूर्ति का प्रस्ताव रखा, जयराम ने दिए यह निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी योल में फरार महिला के पति ने शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में पति ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि काफी समय से नगरोटा बगवां का एक युवक उसकी पत्नी के साथ मोबाइल पर चैट (Mobile Chat) कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी सुबह दवाई का बहाना बनाकर घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। पुलिस चौकी योल के प्रभारी मदन गोपाल ने बताया कि पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। महिला की कॉल डिटेल भी खंगाली जा सकती है।