- Advertisement -
भरमौर। हड़सर में शराब के ठेके को बंद करने के लिए महिला मंडल व युवक मंडल हड़सर के सदस्यों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग की है। महिला मंडल व युवक मंडल सदस्यों का कहना है कि हड़सर में ठेके को बंद करने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे हैं। लेकिन, ठेका बंद नहीं हुआ है। यहां पर ठेका होने की वजह से मणिमहेश यात्रा के दौरान कई हादसे होते हैं। साथ ही लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। महिला मंडल व युवक मंडल के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर ठेका बंद नहीं किया तो ठेके में तोड़ फोड़ करेंगे।
- Advertisement -