- Advertisement -
एक दिन पहले तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारी सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद किए हुए थे। उन्होंने आज परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से बातचीत के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। सचिवालय में परिवहन मंत्री के साथ यूनियन की बैठक में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद परिवहन निगम के चालक परिचालकों ने 29 मई को हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। वार्ता के दौरान यूनियन के सभी मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का आश्वासन मंत्री की तरफ से दिया गया।
- Advertisement -