- Advertisement -
शिमला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने विभाग के पदाधिकारियों से किसी भी अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान बचाने और उसकी रक्षा का दायित्व हर नागरिक पर है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश लिलोठिया ने कहा कि BJP ने हमेशा ही दलित समाज को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है।उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोग किसी की जागीर नही है।
- Advertisement -