-
Advertisement
काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप
Last Updated on January 16, 2022 by Deepak
9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आज आगाज हो गया। 20 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। खिली धूप के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चौपर से काजा हेलीपैड पहुंचे। कैबिनट मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने काजा पहुंचने पर सीएम का पारंपरिक स्वागत किया। काजा हेलीपैड से न्यू काजा आइस हाकी मैदान तक सीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान काजा वाद्य यंत्रों की धुन से गूंज उठा। राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें शामिल हैं। लाहुल स्पीति के काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, काजा स्कूल की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।