- Advertisement -
दिल्ली। 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हिमाचल प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। गणतंत्र समारोह में प्रदेश की झांकी तीन साल बाद प्रदर्शित हो रही है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश की झांकी में राज्य की अद्भुत पारंपरिक हस्तकला चम्बा रूमाल को प्रस्तुत किया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में चंबा शहर का विशाल सहस्राब्द्धि द्वार सुशोभित है।
- Advertisement -