- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने वाले आरोपी हरबीर सिंह को धर्मशाला स्थित अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालयमें पेश किया गया। जहां से उसे 16 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी हरबीर को पुलिस गुपचुप तरीके से कोर्ट लाई और पिछले दरवाजे से उसे कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले आज सुबह उसे धर्मशाला पुलिस थाना लेजाया गया था। विधानसभा के गेट पर खालिस्तान का झंडा लगाने व दीवारों पर नारे लिखने के आरोपी हरबीर को पंजाब के रोपड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था।
- Advertisement -