- Advertisement -
अर्की में आज भी सभी धर्मों के लोग मिलकर विभिन्न पुरातन धार्मिक प्रथाओं का निर्वहन करते है। ऐसी ही एक प्रथा ख्वाजा पूजन है। ख्वाजा पीर भी अन्य लोक देवताओं की भांति मान्य लोक देवता है। अर्की नगर पंचायत में हर वर्ष की ख़्वाजा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें दलिया बना कर किसी प्राकृतिक जल स्रोत का पूजन विधि विधान से किया जाता है। इसके पश्चात प्रसाद स्वरूप दलिया का भंडारा किया जाता है।
- Advertisement -