- Advertisement -
शिमला। बर्फ के बाद शिमला जिला के ऊपरी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक ओर चौपाल, नेरवा, जुब्बल, कोटखाई की कुछ पंचायतें अंधकार में हैं, वहीं कुफरी, नारकंडा तथा ऊपरी शिमला की सड़कें बंद होने से ये राजधानी के अलावा दुनिया से कट गए हैं। खड़ापत्थर, नारकंडा व फागु में एक फीट से अधिक बर्फ दर्ज की गई है। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस और नगर निगम ने दोपहर तक राजधानी के अधिकतर रास्ते साफ़ करवाए।
- Advertisement -