- Advertisement -
पंडित बालकृष्ण शर्मा के 78वें जन्मदिन पर श्री बालाजी आहार वाहन का आज लोकार्पण किया गया। पंडित बालकृष्ण शर्मा ट्रस्ट के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा ने श्री बालाजी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगडा स्थित परिसर में इसका लोकार्पण किया। ये वाहन हर दिन डाॅ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा के बाहरी तरफ अपनी सेवाएं देगा। इसी वाहन के जरिए जरूतमंद लोगों को भोजन मुहैया करवाया जाएगा।
- Advertisement -