- Advertisement -
कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा में आज सुरक्षा कर्मी धरना दे रहे हैं। आज सुबह सभी सुरक्षा कर्मी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और शांतिपू्र्ण धरना दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस मैन कारपोरेशन ((हिमपैस्को) ने टांडा मेडिकल कॉलेज में तैनात लगभग 150 सुरक्षा कर्मियों के हटा दिया है और उसी के विरोध में कर्मी आज धरना दे रहे हैं।
- Advertisement -