- Advertisement -
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रा नंद में जगत कल्याण के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर डेरा बाबा रूद्र नंद में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। सुबह के सत्र में हुई पूजा अर्चना के बाद पुष्प और रंगों की वर्षा के बीच मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया।
- Advertisement -