- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के लिए गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां मिलने वाले पार्टी नेताओं ने भी पदभार ग्रहण कर लिए। हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके डॉ राजेश शर्मा ने भी गुरुवार को अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण पद हिमाचल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ राजेश शर्मा ने गुरुवार को कोषाध्यक्ष पद संभाल लिया।
- Advertisement -