- Advertisement -
नाहन। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पहाड़ से भूस्खलन होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य 1350 करोड़ रूपए की लागत से चल रहा है।सोमवार मिनस के पास नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में कुछ लोग काम में जुटे हुए थे। अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण 3 लोग मलबे की चपेट में आ गए। भूस्खलन होते ही आसपास में काम कर रहे लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि 2 लोगों ने चौपाल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- Advertisement -