दांतों के बीच का गैप बुद्धिमत्ता की निशानी
Update: Sunday, February 26, 2017 @ 9:37 AM
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की आंखें, नाक, कान व अन्य शारीरिक हाव भाव बहुत कुछ बताते हैं। आज आपको सामुद्रिक शास्त्र के ही अनुसार ये बताते हैं कि आपके दांतों के बीच जो गैप यानि फासला आ जाता है, वे किस ओर इशारा करता है …
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दांतों के बीच की खाली जगह को बुद्धिमत्ता की निशानी माना गया है।
- ऐसे लोगों का एनर्जी लेवल बहुत अच्छा होता है और वे जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।
ऐसे लोग आसानी से हार नहीं मानते। किसी भी स्थिति में खुश रहना जानते हैं।
- दांतों के बीच दिखने वाला खाली स्थान ये बताता है कि सामने वाला व्यक्ति बहुत खुले विचारों वाला इंसान है और साथ ही वह बहुत खुश मिजाज भी है।
- इन्हें आर्थिक मामलों में बहुत समझदार माना गया है। ऐसा देखा जाता है के ऐसे लोगों को जीवन में पैसों की कमी का सामना बहुत कम ही करना पड़ता है।
- दांतों के बीच जगह होना इस बात की ओर इशारा करता है कि ये लोग निश्चित तौर पर खाने-पीने के शौकीन हैं।