- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला में बुधवार को इंग्लैंड का युवक हरियाणा की युवती के साथ भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधा। इस अनूठे मिलन की पूरे क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं। इस जोड़े ने धर्मशाला के खड़ोता गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में सात फेरे लिए। शादी में दूल्हे की तरफ से आए विदेशी बरातियों ने खूब डांस किया। बरात आते ही पहले समधियों को सम्मान दिया गया। फिर दूल्हे से रिबन कटवाने की रस्म निभवाई गई। हरियाणा की युवती की बहनों ने विदेशी दूल्हे से रिबन कटाई का शगुन भी लिया।
- Advertisement -