- Advertisement -
शिमला। राजधानी शिमला में नए साल की सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ा है। यह तेंदुआ सुबह कुत्तों का शिकार करने आया था। तभी लोगों ने उसे देखा और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को बेहोश किया और फिर ले गए। शनिवार सुबह यूएस क्लब में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। जब लोगों ने एक साथ बहुत से कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो बाहर निकले। उन्होंने देखा कि पेड़ पर तेंदुआ बैठा था। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गयी है। वन विभाग को सूचित किया गया।
- Advertisement -