- Advertisement -
नगरोटा बगवां। नित्य प्रारंभ शिक्षा समिति की ओर से नाग नारायण बली अनुष्ठान का आयोजन नगरोटा बगवां के चाहड़ी में किया गया। इस अनुष्ठान में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पं. नित्य नंद शर्मा ने कहा कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य काल सर्प योग दोष शांति, नव नाग पूजन, पितृ दोष के लिए पिंड दान, गुरु चंडाल दोष, काल सर्प दोष के संयुक्त ग्रहण दोष के अनिरिक्त अन्य दोष की शांति करना है। जो लोग इन दोषों से पीड़ित हैं उन लोगों ने इस अनुष्ठान में भाग भाग लिया।
उन्होंने कहा कि जो भी प्रजातियां हमारी धऱती से लुप्त हो गई हैं या फिर जो प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं, उनके प्रति करुणा भाव जगाकर इस धरती के प्रति कल्याणकारी कार्य करने की जरूरत है। इसी तरह से अपने पूर्वजों व पितरों के प्रति सेवाभाव व वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जगाना भी बहुत जरूरी है।
- Advertisement -