- Advertisement -
ऊना : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों बड़े बदलाव हुए हैं और इसी बीच कांग्रेस हाईकमान से ओहदे लेकर एक-एक कर हिमाचल वापसी करने का कांग्रेस नेताओं का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हिमाचल पहुंच रहे राजेंद्र राणा का ढोल की थाप पर झूमते हुए ज़ोरदार स्वागत किया और मैहतपुर बाजार में खूब शक्ति प्रदर्शन भी किया।
- Advertisement -