- Advertisement -
आज के समय में बेटियां भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। अभिनय, नौकरी-पेशा, राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में बेटियों की धमक है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हैं।वर्ष 2006 में शिक्षा जगत के क्षेत्र में अस्तित्व में आने वाले असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिन्दरनगर की छात्रा नवदीक्षिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। नवदिशिता ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से प्राप्त की है। इसके पश्चात उन्होंने आर्मी नर्सिंग कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
- Advertisement -