- Advertisement -
धर्मशाला। स्वच्छ भारत अभियान के अर्न्तगत ओएनजीसी, भारतीय पर्वतारोहण संस्था नई दिल्ली ने क्षेत्रीय पर्वतारोहण केन्द्र धर्मशाला के सहयोग से सोमवार को पहाडों एवं पानी के स्त्रोतों की स्वच्छता का अभियान आरंभ किया। इस कार्यक्रम को फलैग ऑफ मण्डलायुक्त नंदिता गुप्ता ने आज घेरा में किया। गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में घेरा व करेरी पंचायतों के स्कूल व स्थानीय लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जायेगा। इस अभियान में प्रशांत नेगी, पीयुष शर्मा, धीरज कुमार, अंकुश कुमार, संजय कुमार व तीन अन्य पोर्टर शामिल हैं।
- Advertisement -