- Advertisement -
ऊना। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने दो टूक शब्दों में कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के ही कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की उम्मीद और आशाओं को लेकर समय.समय पर सर्वे करवाती है और उसी के आधार पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन किया जाता है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जहां कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दियाए वहीं दूसरी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में समय पूर्व विधानसभा चुनाव की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के संगठन में हुए बड़े फेरबदल पर भी जमकर चुटकी ली।
- Advertisement -