- Advertisement -
धर्मशाला। बेटा, भाई, सहयोगी और सेवक की तरह हरदम महिलाशक्ति के साथ हूं। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कही। जिला प्रशासन एवं हैल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा संयुक्त रूप से धर्मशाला के दाड़ी में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुधीर ने महिलाओं से समाज में अपना उपयुक्त स्थान हासिल करने के लिए बिना झिझके प्रयास करने का आह्वान किया।
- Advertisement -