- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सक्षम गुडिया बोर्ड एक पहल करने जा रहा है। अपराधों को काबू करने के लिए अब लोगों के भी सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष स्वयं हर जिला व ऊना पंचायत में जाकर लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगी। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पंचायत स्तर पर अवेयरनेस कैंप लगाए जाएंगे। वहीँ स्कूलों में बेटी-बेटो में एक दूसरे के प्रति सम्मान पैदा हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
ऊना में जिला प्रशासन, पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने एक बैठक की इस दौरान रूपा शर्मा ने पोषण माह के तहत महिलाओं की गोदभराई रस्म भी कराई। साथ ही पहली बार अन्न ग्रहण करने वाले नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
- Advertisement -