- Advertisement -
शिमला। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अधिकारियों से कहा है कि उन्हें अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए और अपने कार्यों में आधुनिक दौर के अनुसार परिवर्तन करना चाहिए। उनका कहना था कि वन अधिकारी और कर्मचारी दूरदराज के क्षेत्रों में कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें वहां के लोगों की आवश्यकता के अनुसार वानिकी कार्य करने चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। वे आज हिमाचल प्रदेश वन सेवा कल्याण संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के सदस्यों के साथ मुलाकात कर रहे थे।
- Advertisement -