- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में आज जनमंच का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सोलन जिला के नालागढ़ जा रहे थे, तो दभोटा गांव में उन्हें देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे भी लगाए। पुलिस के आने पर भी ये लोग रास्ते से नहीं हटे और नारेबाजी करते रहे। संगठन के कार्यकर्ता सामान्य वर्ग आयोग एक्ट बनाने की मांग कर रहे थे और साथ ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन से अध्यक्ष रुमित ठाकुर की गिरफ्तारी पर विरोध जता रहे थे।
- Advertisement -