- Advertisement -
हिमाचल कांग्रेस संगठन में किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला सोची समझी रणनीति के तहत किया है। कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल पर पार्टी के के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह एक नॉन कांट्रोवर्शियल चेहरा हैं और उनके नेतृत्व में संगठन का बेहतरीन ढंग से संचालन होगा।
- Advertisement -