- Advertisement -
लाहुल-स्पीति। जनजातीय क्षेत्र लाहुल घाटी में मौसम खुलते ही पहाड़ों से हिमस्खलन का लुढ़कना जारी हो गया है। राशेल लिंगर गांव के बीच वाम तट की पहाड़ी से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में विशालकाय एवलांच एक साथ गिराए एवलांच से उठी बवंडर लगभग 10 मिनट तक हवा में उठता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। उस क्षेत्र में जगह वीरान व वाम तट होने के चलते किसी तरह से नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने घाटी के लोगों को आगाह किया है कि बर्फबारी के तुरंत बाद मौसम खुलते ही लोग फिलहाल दूरदराज क्षेत्र की ओर रुख ना करें। ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। राशेल गांव के इंद्रजीत भानू ने बताया कि राशेल. लिंगर गांव के बीच एवलांच तकरीबन साढ़े बारह बजे गिरा बवंडर लगभग 10 मिनट तक मंडराता गया। जिसे भानू ने अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया है। डीसी लाहुल.स्पीति नीरज कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि वह फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक इधर उधर ना जाए।
- Advertisement -