- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में दो दिन हुई भारी बर्फबारी के बाद आज बेशक सूर्यदेव ने दर्शन दिए है और मौसम खुला है लेकिन अभी जनजीवन बेहाल है। भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। शनिवार सुबह 9:00 बजे तक भी शहर में यातायात पूरी तरह से बंद है। हालांकि आज शिमला के सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया हैं पर सड़कों पर से बर्फहटाने का काम लगातार चला हुआ है।नालागढ़ से शिमला की तरफ आने वाली सभी बसों को एहतियात के तौर पर टूटू से करीब आठ किलोमीटर पीछे ही रोक दिया गया है। सड़कों पर बर्फ जमी होने के कारण गाड़ियां फिसल रही हैं। इसी तरह कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर व निचले हिमाचल को जाने वाली सभी बसों की आवाजाही बंद है।
- Advertisement -