- Advertisement -
गर्मियों का मौसम आते ही प्रदेशके कई स्थानों पर पानी की किल्लत होने लगी है। लोगों को पीने के लिए दूर- दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। नालागढ़ की रड़ियाली पंचायत के प्रीत नगर के लोग भी इन दिनों पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पेयजल की किल्लत को लेकर 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने एक जगह एकत्रित होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। हैरानी का बात यह है कि यह समस्या आज तक की नहीं बल्कि वर्षों पुरानी है।
- Advertisement -