- Advertisement -
सोलन। पुलिस थाना के तहत पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। यह शव चीड़ के पेड़ पर करीब 40 फीट ऊंचाई पर फंदे से लटक रहा था। पुलिस दल भी शव को पेड़ से नहीं उतार पाए। इसके चलते अग्निशमन विभाग को बुलाना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सी से पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को सोलन के ऐतिहासिक करोल पर्वत पर बसे गांव जराश के जंगल से एक शव बरामद किया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि शव पेड़ में करीब 30 से 40 फीट ऊपर लटका हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस भी इतनी उंचाई से शव को नहीं उतार सकी। तत्पश्चात अग्निशमन केंद्र के सिफ्ट इंचार्ज देवेन्द्र दत्त, प्रशामक राजेन्द्र कुमार, राजेश तंवर, चालक सतीश ठाकुर सहित पुलिस विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सियां में बांध कर शव को बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से उतारा गया। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. मनमोहन सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बहरहाल, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
शिमला। जिले के झाखड़ी थाना के तहत धार गौरा के जरिंड गांव में एक नेपाली ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की। झाखड़ी पुलिस के अनुसार प्रकाश पुत्र महावीर 33 वर्ष निवासी लांच्वाला तहसील मच्छकन्डा जिला सल्यान जो धार गौरा में परिवार के साथ रहता था ने रविवार रात रिहायश के समीप चीड़ के पेड़ में फंदा लगा कर आत्महत्या की। इस की जानकारी स्थानीय निवासी लोकेंद्र शर्मा ने सुबह पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर खनेरी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया और शव उस की पत्नी को सौंपा। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह शौच के बहाने उठ कर बाहर गया और वापस नहीं आया। सुबह जब प्रकाश के परिजनों ने देखा तो पेड़ से लटका पाया।
- Advertisement -