- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों का समय बदला गया है। जिला ऊना के स्कूलों में 5 मई यानी गुरुवार से बदले हुए टाइम टेबल के तहत नई व्यवस्था अपनाई जा रही है। इस संबंध में आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। जिसके तहत स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे जबकि दोपहर 12:50 पर बच्चों को छुट्टी कर दी जाएगी। समय सारिणी बदलने के संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय और एलीमेंट्री शिक्षा निदेशालय ने भी 2 मई को अलग अलग नोटिफिकेशन जारी करते हुए अपने अपने जिलों में चल रहे हालात के मुताबिक समय सारणी बदलने का आह्वान किया था।
- Advertisement -