- Advertisement -
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के तपोवन में विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने के दूसरे आरोपी को भी कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी परमजीत सिंह को आज धर्मशाला कोर्टपेश किया था। जहां से अदालत ने आरोपी को 16 मई तक पुलिस रिमांडपर भेज दिया। बता दें कि हिमाचल पुलिस ने बीते रोज ही पंजाब के रोपड़ जिला के चमकौर साहिब के गांव सैदपुर से परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आज शनिवार की सुबह पंजाब पुलिस ने परमजीत सिंह को हिमाचल पुलिस के सपुर्द कर दिया। हिमाचल प्रदेश पुलिस परमजीत सिंह को लेकर धर्मशाला पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले परमजीत सिंह का मेडिकल करवाया और दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
- Advertisement -