- Advertisement -
ऊना। हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जन कल्याण परिषद द्वारा करीब 9 सालों से चलाए जा रहे अमोदिनी प्रकल्प के तहत बेसहारा और विधवा महिलाओं को निशुल्क राशन प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को जिला मुख्यालय के बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जन कल्याण परिषद द्वारा इस वर्ष के लिए चुनी गई 62 बेसहारा एवं विधवा महिलाओं को 3 माह का निशुल्क राशन प्रदान किया गया
- Advertisement -