- Advertisement -
मंडी। सीएम वीरभद्र सिंह पर डिप्टी एडवोकेट ज़नरल विनय द्वारा लिखी जा रही पहली किताब राजा तां फ़क़ीर है…के कवर पेज का अनावरण रविवार को सर्किट हाउस मंडी हुआ। यह किताब वीरभद्र सिंह के जन्मदिन 23 जून को रिलीज़ करने की योजना है। इस किताब से जो भी आय होगी उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया जाएगा। इस किताब में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोगों के संस्मरण हैं, जिन्हें कहानी के रूप में आसान हिंदी में पहाड़ी टच दे कर पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया।
- Advertisement -