- Advertisement -
ऊना। हिमाचल में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले (के विरोध में की जा रही भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। डीसी ऊना के कार्यालय परिसर के बाहर चल रही क्रमिक भूख हड़ताल का समर्थन करने रविवार को ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे।
- Advertisement -