- Advertisement -
शिमला। आज रिज पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर के पास आज रोते हुए अपनी फरियाद लेकर महिला पहुंची। महिला ने अपना दुखड़ा सीएम के समक्ष बयान किया। महिला का कहना है कि वह 12 वर्षों से शिमला में रहती है और उसे घर से निकाल दिया गया है। महिला ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है। सीएम ने महिला की फरियाद सुनी और उसे इस मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
- Advertisement -