- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश लाहुल में फंसे करीब 100 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। चार दिन पहले लाहुल घूमने गए ये पर्यटक भारी हिमपात के कारण वहां फंस गए थे। लाहुल स्पीति व कुल्लू पुलिस ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया है। ये पर्यटक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बुधवार को भी पर्यटकों को रेस्क्यू करने का प्रयास किया था। अटल टनल के नार्थ पोर्टल में तीन फीट हिमपात होने से पुलिस उन्हें वापस सिस्सू ले गई थी। शुक्रवार को सड़क बहाल करने के बाद लाहुल पुलिस ने पर्यटकों को वाहनों सहित नार्थ पोर्टल तक पहुंचाया। साउथ पोर्टल पार करते ही पर्यटकों के वाहन धुंधी के पास बर्फ में फंस गए। पुलिसकर्मियों ने फिसलन की जगह पर वाहन चलाकर पर्यटक सोलंगनाला तक पहुंचाए। यहां से सबको सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया है।
- Advertisement -