- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की स्पोर्ट्स व ड्यूटी मीट में पहली बार महिला खिलाड़ियों की टीमें भी भाग लेने जा रही हैं। इस बार वन विभाग की 23वीं वार्षिक प्रदेश स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन मंडी के पड्डल मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी वन मुख्य अरण्यपाल मंडी अनिल जोशी ने आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस बार 13 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी और पहली बार महिलाओं की टीमें इसमें भाग लेने जा रही हैं
- Advertisement -